फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क और फुटपाथ कराए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीम सड़कों, फुटपाथ, सर्विस रोड और ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। निगम की टीम की ओर से जीएमडीए की ग्रीन बेल्ट और सर्विस रोड पर भी कार्रवाई की जा रही है। यहां सड़क किनारे सामान रखने, रेहड़ी लगाने और अन्य तरह से किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि रेहड़ी-पटरी लगाने वालों के लिए अलग से वेडिंग जोन बनाए गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग सड़क किनारे और फुटपाथ पर रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। निगम ने साफ किया है कि सरकारी जमीन, सड़क, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें