बादशाहपुर। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने नौरंगपुर रोड स्थित सेक्टर-79 और 80 के बीच ढाई किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की तैयारी पूरी कर ली है। इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना का उद्देश्य भारी ट्रैफिक और डंपरों की लंबी कतारों के कारण होने वाली भीड़भाड़ को कम करना है। सड़क को दोनों तरफ तीन-तीन लेन का बनाया जाएगा, साथ ही साढ़े सात मीटर की सर्विस रोड भी विकसित की जाएगी। इस कार्य पर 31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर 5 फरवरी को खोला जाएगा और निर्माण कार्य दो साल में पूरा करना होगा। यह सड़क तावडू, मानेसर और स्थानीय रिहायशी सोसाइटियों को जयपुर हाईवे से बेहतर ढंग से जोड़ेगी, जिससे लाखों निवासियों को लाभ होगा। जीएमडीए प्रवक्ता ने बताया कि योजना को जल्द ही क्रियान्वित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी। संवाद