फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-1 में सड़क सुरक्षा के इंतजाम तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। सेक्टर-1 में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सड़क के बीच वाले हिस्से में लोहे की तार लगाए जा रहे हैं। इससे वाहन गलत दिशा में आने-जाने से बचेंगे और सड़क हादसों में कमी आएगी। निवासियों के अनुसार, सेक्टर-1 में लावारिस पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिन और रात के समय पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर रात के समय सड़क पर अचानक पशु आ जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि सेक्टर की कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं या जल नहीं रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि केवल सड़क के बीच तार लगाने से समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं होगा। दुर्घटनाओं पर विराम लगाने के लिए लावरिस पशुओं की समस्या का समाधान करना और खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करना भी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें