फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 3 माह से सड़क ठप, गड्ढों से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर क्षेत्र में सड़क निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी हुए करीब तीन महीने बीत गए हैं, पर काम शुरू नहीं हुआ। गहरे गड्ढों की मरम्मत न होने से हजारों लोगों को रोज परेशानी और हादसों का खतरा है। यह मार्ग गोपालपुर से गढ़ी हरसरू, चंदू, झज्जर और फर्रुखनगर को जोड़ता है। इस पर एसजीटी विश्वविद्यालय, झज्जर एम्स और कई स्कूल स्थित हैं। यहां से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी और मरीज आवागमन करते हैं। आसपास के निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने स्थायी काम होने तक गड्ढों की अस्थायी मरम्मत कराने की भी अपील की है। लक्ष्मी परीना सोसाइटी के संतोष सिंह और गोपालपुर खेड़ा एक्सटेंशन कॉलोनी के प्रधान मित्रपाल ने प्रशासन से अपील की। उन्होंने सुरक्षित आवागमन के लिए तत्काल मरम्मत पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें