खांडसा रोड़ पर रातो रात खुदा गड्ढा। संवाद
फोटो-
गुरुग्राम। खांडसा रोड पर रात के समय केबल डालने के लिए सड़क खोद दी गई। इससे सुबह मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहन चालकों को परेशानी हुई। स्थानीय निवासी वेद प्रकाश दुआ ने कहा कि बिना सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के सड़क खोदना लापरवाही है। गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ब्यूरो