फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नवनिर्मित गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़क पर गड्ढा होने से हादसे की आशंका बढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे के फ्लाई ओवर के पिलर नंबर 89-90 के पास नवनिर्मित सड़क धंसने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, सड़क निर्माण कार्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन अभी अधिकारिक रूप से एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए खोला नहीं गया है। हालांकि एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

धनवापुर निवासी मनोज दहिया ने बताया कि एक्सप्रेसवे के सर्विस फ्लाईओवर के पिलर नंबर 89-90 के बीच इंडिया बुल सोसाइटी के पास सड़क धंस गई है। उन्होंने बताया कि इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। मनोज ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हादसे की आशंका बढ़ गई है। एक्सप्रेसवे पर अचानक गड्ढा होने से हादसे की ज्यादा संभावना है। मनोज ने बताया कि अभी एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य हुआ है और सड़क धंस गई। उनका कहना हैं कि निर्माण कंपनी जल्द सड़क ठीक कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें