फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तय समय के बाद भी नहीं बनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। सेक्टर-99ए और आसपास के लोगों के लिए गढ़ी-बसई रोड परेशानी का कारण बनी हुई है। नगर निगम ने सड़क बनाने के लिए 19 मार्च को वर्क ऑर्डर जारी किया था। इसके बाद 8 मई को काम शुरू किया गया। सड़क का काम 120 दिन में पूरा होना था, लेकिन तय समय पूरा होने के बाद भी सड़क का काम अधूरा है। काम धीमी गति से होने के कारण लोगों को रोज परेशानी हो रही है। लक्ष्मी सोसाइटी, कोबन सोसाइटी, स्काईव्हील्स, वियना ग्रीन्स और सत्य मेरानो ग्रीन्स के लोग इसी सड़क से आते-जाते हैं। यहां रहने वाले लोगों को ऑफिस, स्कूल और अस्पताल जाने के लिए भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। सड़क का काम अधूरा होने से आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।ऐसे में उनकी मांग है कि काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि रोज आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें