फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे के कापड़ीवास मोड़ पर सात महीने में मिलेगी जाम से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लंबे इंतजार और जद्दोजहद के बाद आखिरकार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम के प्रमुख केंद्र कापड़ीवास मोड़ पर जाम से निजात की उम्मीद बंध गई है। दावा किया जा रहा है कि महज सात महीने के भीतर ही हजारों वाहन चालकों को राहत मिल जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस चौक (गुरुग्राम-रेवाड़ी की जिला सीमा) पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यहां बनने वाला फ्लाईओवर न केवल हाईवे से गुजरने वाले हजारों यात्रियों बल्कि धारूहेड़ा और भिवाड़ी के लाखों लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह फ्लाईओवर भिवाड़ी को दिल्ली-जयपुर से सीधे कनेक्ट करेगा। अभी तक भिवाड़ी से आने वाले वाहन धारूहेड़ा के बीच व्यस्त बाजार से होकर गुजरते थे, जिससे धारूहेड़ा में दिन भर जाम रहता था। अब ये वाहन भिवाड़ी मोड़ (शहर के बीच एक प्रमुख चौक) से सीधे एनएच 48 पर निकलेंगे।
----
बिना रुके सरपट दौड़ेंगे वाहन
यहां थ्री स्पेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर में प्रवेश और निकास के लिए तीन द्वार होंगे। ये स्पेन हर तरफ के ट्रैफिक को एक साथ बिना रुके मोड़ने में सक्षम होंगे। एनएचएआई ने इसके लिए अगस्त 2023 तक की समय सीमा निर्धारित की है, लेकिन अधिकारियों ने मार्च तक इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य कंपनी को दिया है।
विज्ञापन

----
भिवाड़ी की हाईवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी
कापड़ीवास मोड़ हैवी ट्रैफिक का मेन जंक्शन है। यहां आगरा-कानपुर और भिवाड़ी से आने वाला पूरा हैवी ट्रैफिक इसी चौक से हाईवे पर प्रवेश करता है और यहां से जयपुर और दिल्ली की ओर मुड़ता है। इसी कारण से यहां दिन भर जाम के हालात रहते हैं। इस हाईवे पर पहले ही हैवी ट्रैफिक है। इस जंक्शन के बाद हाईवे पर ट्रैफिक का लोड चार गुना बढ़ जाता है। फ्लाईओवर निर्माण के बाद यह लोड कम हो जाएगा। हाईवे की विभिन्न दिशाओं में जाने वाला ट्रैफिक अलग-अलग हिस्सों में बंट जाएगा।
----
ये है एनएचएआई का प्रोजेक्ट:
एनएचएआई भिवाड़ी से एनएच 48 की सीधी कनेक्टिविटी के लिए कापड़ीवास मोड़ पर फ्लाईओवर के साथ ही भिवाड़ी मोड़ से कापड़ीवास चौक तक 4.3 किलोमीटर लंबी छह लेन की सड़क का निर्माण भी कर रहा है। इस सड़क के जरिए राजस्थान और पंजाब के बड़े हिस्से से आने वाले वाहनों को कानपुर सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर निकाला जा सकेगा। इन हिस्सों से आने वाले वाहन राजस्थान और पंजाब की ओर आसानी से पहुंच सकेंगे।
----
बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं भिवाड़ी और धारूहेड़ा
धारूहेड़ा और भिवाड़ी देश के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार है। भिवाड़ी तो एमएसएमई इंडस्ट्री का हब है। जबकि धारूहेड़ा ऑटो और गारमेंट्स इंडस्ट्री का हब है। यहां हीरो मॉटो कॉर्प, सहगल पेपर्स, आमेक्स, जेकेएन जैसी नामी कंपनियां है। भिवाड़ी और धारूहेड़ा से लगते रेवाड़ी और बावल, निमराणा, खुशखेड़ा भी बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं।
---------------
कापड़ीवास मोड फ्लाईओवर द्वारकाधीश रोड से एनएच 48 को कनेक्ट करेगा। धारूहेड़ा में हैवी ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा। अभी तक भिवाड़ी से एनएच 48 की कनेक्टिविटी नहीं थी। एनएचएआई इसके साथ ही भिवाड़ी चौक पर भी एक फ्लाईओवर बना रहा है, बीयूपी और सर्विस रोड भी बनेगा। मार्च तक प्रोजेक्ट पूरा कर देंगे। - पीके कौशिक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन

फोटो .. 21 से 23
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें