गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के निवासी एक फरवरी को सेक्टर-102 स्थित सत्या हाइव मॉल के पास सड़क उत्सव मनाएंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे गुड़गांव डेवलपमेंट एसोसिएशन और मिशन 73- 74 फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले इस दूसरे सड़क उत्सव की थीम सोसाइटियों के लिए 24 मीटर सड़क की मांग रहेगी। यह जानकारी एक प्रेस वार्ता में डीएक्सपी जीडीए के संयोजक सन्नी सिंह दौलताबाद, सह संयोजक सुनील सरीन और प्रखर सहाय ने दी। इस मौके पर 24 मीटर की सड़क के अभाव में जूझ रहे वक्ताओं ने भी अपनी बात रखीं। सड़क उत्सव का मुख्य उद्देश्य रिइमेजिंग गुरुग्राम है। इसके तहत रिफाॅर्म, रिबिल्ट औ री क्लेम का सूत्र वाक्य रखा गया है। संवाद