फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस की निगरानी में सड़क निर्माण का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के हस्तक्षेप के कारण 10 साल से रुका पड़ा का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दस साल से विवाद के कारण रुका पड़ा सड़क निर्माण का कार्य अब पुलिस की निगरानी में पूरा किया जाएगा। इससे सेक्टर 82 व 82 ए के हजारों परिवारों की परेशानी दूर हो जाएगी। दोनों सेक्टरों के बीच 84 मीटर चौड़ा रोड जीएमडीए व गांव शिकोहपुर के किसानों के बीच गत 10 साल से फंसा हुआ था। सड़क की इस जमीन का मामला न तो न्यायालय में कोई विचाराधीन था और न ही कोई अन्य विवाद था। किसानों के हस्तक्षेप के कारण इस सड़क मार्ग का काम नहीं हो पा रहा था।
वाटिका की सीनियर सिटिजन फेडरेशन के प्रयास से अब यह सड़क मार्ग का निर्माण पुलिस की निगरानी में शुरू हो गया है। इसके लिए जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विकास मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। खेड़की दौला थाने के पुलिसकर्मी जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 265 मीटर लंबा व 84 मीटर चौड़ा यह अधबना मुख्य सड़क मार्ग यहां की अनेक कालोनियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा था। इस सड़क निर्माण का काम देख रहे कार्यकारी अभियंता विकास मलिक ने बताया कि अगले तीन महीने में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इससे सेक्टर 82 व 82ए के हजारों परिवारों की आवागमन की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें