तावड़ू। खोरी कलां क्षेत्र में सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार निजाम मियां जो मूल रूप से बिहार के जैतीपुर जिला सारन के निवासी हैं और वर्तमान में अशोक विहार रंगाला में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह पत्नी मुमताज बीबी के साथ फूलबाग भिवाड़ी से पैदल अपने कमरे की ओर जा रहे थे। जब अशोक विहार रंगाला के पास पहुंचे तभी पीछे से एक अज्ञात कार तेज रफ्तार में आई और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद निजाम ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस बुलाई गई और मुमताज को भिवाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने खोरी कलां पुलिस चौकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद