फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार ऑटो रेलिंग से टकराकर पलटा, सिपाही सहित तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ऑटो रेलिंग से टकराकर पलटा, सिपाही सहित तीन लोग घायल
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हालत स्थिर

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मित्रोल गांव के पास एनएच पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक बाबू राम समेत दो सवारी घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार एसवीएसयू में तैनात सिपाही देशपाल और एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र अंशुल भी घायल हुए हैं। बताया गया कि तेज रफ्तार में जा रहा ऑटो रेलिंग से टकराने के बाद पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों घायलों की हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें