गुरुग्राम। आरकेएसए मल्टी स्पोर्ट्स अकादमी में जिला स्तरीय तृतीय अंडर-9 रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में आरकेएसए की टीम पहले स्थान पर रही। ब्लूबेल्स मॉडल स्कूल द्वितीय व सनसिटी स्कूल सेक्टर-37डी तृतीय स्थान पर रही। वहीं, बालिका वर्ग में ब्लूबेल्स मॉडल स्कूल प्रथम, सनसिटी स्कूल सेक्टर-37डी द्वितीय और एंबियंस स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि नगर निगम मानेसर के पार्षद जुगनू, डॉक्टर आरके सिंह, रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजराज नाहरवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन का संचालन जिला रोल बॉल संघ के महासचिव राज कपूर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष गजराज नाहरवाल, कार्यकारी सचिव राजेंद्र, प्रशिक्षक टीम के मार्गदर्शक अतुल, इरफान, नजाकत, सुधीर यादव, राहुल वर्मा, गुंजन और फैजान उपस्थित रहे। संवाद