पटौदी। पटौदी क्षेत्र में बढ़ते तापमान का असर गेहूं और सरसों की फसलों पर अलग-अलग तरीके से पड़ रहा है। किसान हारुन के अनुसार, यहां की जल्दी बोई गई गेहूं और सरसों की फसल लगभग तैयार है। इन्हें खेत में एक बार और पानी देने के बाद काटा जा सकता है, क्योंकि इनकी बालियों में दाना बन चुका है। लेकिन देरी से बोई गई गेहूं की फसल के लिए बढ़ती गर्मी नुकसानदायक साबित हो सकती है। इन फसलों की बालियों में अभी दाना नहीं बना है। अगर आने वाले दिनों में तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो इन फसलों को दो-तीन बार और पानी देना पड़ेगा। इसलिए बढ़ती गर्मी पछेती गेहूं की फसल के लिए ठीक नहीं मानी जा रही है। संवाद