फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : तेज गेंदबाजी से पहचान बना रही हैं यूनिका भाटिया

विज्ञापन
यूनिका भाटिया। उभरते खिलाड़ी के लिए
विज्ञापन
जिले की उभरती क्रिकेट खिलाड़ी यूनिका भाटिया अपनी गेंदबाजी प्रतिभा से अलग पहचान बनाने की ओर बढ़ रही हैं। सेक्टर-45 स्थित डीपीएस स्कूल में पढ़ने वाली यूनिका बाएं हाथ से मीडियम फास्ट गेंदबाजी करती हैं। वह माधव क्रिकेट अकादमी में कोच सौरभ शुक्ला से प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच सौरभ शुक्ला का कहना है कि यूनिका में क्रिकेट के प्रति अच्छी समझ और सीखने का जज्बा है। वह अभ्यास के दौरान पूरी मेहनत करती हैं। नियमित अभ्यास से उनकी गेंदबाजी में लगातार सुधार हो रहा है। उनमें आगे बढ़ने की अच्छी संभावनाएं हैं। यूनिका की माता गीता भाटिया और पिता जसराॅज भाटिया बेटी की इस रुचि को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनका कहना है कि यूनिका को क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। वह पढ़ाई के साथ नियमित रूप से क्रिकेट का अभ्यास भी करती हैं। परिवार को उम्मीद है कि मेहनत और लगन के दम पर वह भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें