फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : क्रिकेट में कॅरियर बनाने के लिए जमकर अभ्यास कर रहीं साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-3 निवासी 15 वर्षीय साक्षी लोहिया क्रिकेट में कॅरियर बनाने के लिए लगातार अभ्यास कर रही हैं। वह ऑलराउंडर बनकर भारतीय टीम का हिस्सा बनने और देश के लिए खेलने का सपना देखती हैं। साक्षी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूपुर में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं और बेटी निश्चय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच मंसूर अली खां के अनुसार साक्षी दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। साक्षी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन है। इसके अलावा 53 पारियों में वह 46 विकेट भी हासिल कर चुकी हैं। कोच के मुताबिक वर्ष 2025-26 में पंचकूला में आयोजित एसजीएफआई प्रतियोगिता में भी साक्षी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। साक्षी के पिता परमेश ने बताया कि बेटी क्रिकेट को लेकर काफी गंभीर है और नियमित अभ्यास कर रही है। उनका कहना है कि साक्षी मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें