फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : क्रिकेट में पहचान बना रहे प्रितिश

विज्ञापन
प्रितिश। उभरते खिलाड़ी के लिए
विज्ञापन
12 वर्षीय प्रितिश क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा से पहचान बना रहे हैं। उनका सपना बेहतर बल्लेबाज और विकेटकीपर बनना है। हाल ही में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक लगाए। प्रितिश के पिता कन्हैया ने बताया कि वह नौ साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। शुरुआत से ही उनकी खेल में रुचि रही है। वह नियमित रूप से अभ्यास करते हैं और बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रितिश महेश क्रिकेट अकादमी में रोजाना तीन से चार घंटे अभ्यास करते हैं। उनके प्रशिक्षक सम्मी के अनुसार, प्रितिश मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह खेल की बारीकियों को समझने के साथ अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करने का प्रयास करते हैं। उनका लक्ष्य इस साल होने वाली जिला और प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें