फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के मौसम में बढ़ रहे फंगल संक्रमण के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बारिश और बढ़ी हुई नमी के कारण जिले में त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की त्वचा रोग ओपीडी में इन दिनों रोजाना करीब 150 से 200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बारिश के मौसम में शरीर पर लंबे समय तक नमी बने रहने, पसीना आने और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण फंगल संक्रमण तेजी से फैलता है। इसलिए लोगों को त्वचा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज ने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति का तौलिया, कपड़े या अन्य सामान साझा न करें। रोजाना साबुन से स्नान करें और शरीर को अच्छी तरह सुखाकर ही कपड़े पहनें। इसके अलावा हल्का और संतुलित भोजन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें