फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : बॉक्सिंग में पहचान बनाना चाहते हैं मिरहान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए युवा खिलाड़ी मिरहान खान लगातार मेहनत कर रहे हैं। अरावली पब्लिक स्कूल के छात्र मिरहान वर्ष 2025 से बॉक्सिंग की नियमित प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोच मनोज कुमार के मार्गदर्शन में उन्हें खेल की बेहतर तकनीक, अनुशासन और मुकाबले की बारीकियां सीखने का अवसर मिल रहा है। मिरहान ने बताया कि वर्ष 2025 में बहादुरगढ़ में आयोजित ओपन स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल कर उनका आत्मविश्वास बढ़ा। इस उपलब्धि ने उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा दी। अब वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में पूरी मेहनत और जोश के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास, फिटनेस और अनुशासन बेहद जरूरी है। उनका लक्ष्य आने वाली प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपने माता-पिता, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करना है। मिरहान का कहना है कि वह भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। परिवार और कोच से मिल रहे सहयोग के कारण उनका हौसला लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें