फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी कर रही हैं दृष्टि

विज्ञापन
दृष्टि। उभरते खिलाड़ी के लिए
विज्ञापन
जिले की 14 वर्षीय दृष्टि ने जिम्नास्टिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय स्कूल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि के आधार पर उसका चयन यूथ नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दृष्टि जिले की सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है और पढ़ाई के साथ खेल में भी अपनी प्रतिभा दिखा रही है। वह नेहरू स्टेडियम स्थित सरकारी जिम्नास्टिक अकादमी में प्रशिक्षक नवीन सैनी से प्रशिक्षण ले रही है। प्रशिक्षक नवीन सैनी ने बताया कि दृष्टि मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। वह नियमित रूप से अभ्यास करती है और अपने खेल में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत रहती है। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना उसकी मेहनत का परिणाम है। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें