फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरती खिलाड़ी : अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रहीं भूमि जांगू

विज्ञापन
उभरता खिलाड़ी
विज्ञापन
कम उम्र में ही जूडो में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली उभरती खिलाड़ी भूमि जांगू ने खेल जगत में अलग पहचान बनाई है। द शिक्षान स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा भूमि ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। भूमि अब तक दो बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने एक बार स्वर्ण और एक बार कांस्य पदक हासिल कर परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता में पिता मंजीत सिंह और माता ज्योति का लगातार प्रोत्साहन अहम भूमिका निभा रहा है। भूमि नियमित अभ्यास के साथ अपनी तकनीक और खेल कौशल को बेहतर बनाने में जुटी हैं। उनका सपना भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। उनकी उपलब्धियां अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें