फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पेंशन और कैशलैस चिकित्सा को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन और कैशलैस चिकित्सा को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शुक्रवार को पेंशन और कैशलैस चिकित्सा सुविधा के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित के लिए बनाई गई ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले प्रदेश के पूर्व कर्मचारी एकत्रित हुए। मौके पर नायाब तहसीलदार ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर कर्मचारियों को आश्वासन देकर वापस लौटाया।
कमेटी के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि धरने की अध्यक्षता महेंद्रगढ़ के पूर्णचंद, रेवाड़ी के कंवर सिंह पार्थ सिंह और चौहान ने संयुक्त रूप से की। कमेटी के जरनैल सिंह सांगवान व मेहर सिंह नैन ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र बातचीत कर मांगो का समाधान निकाला जाए। देव राज नांदल और कामरेड रामकिशन ने सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों से बात करे। ऐसा न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मूल पेंशन में पांच से 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, आंध्र प्रदेश, केरल,तेलंगाना और कुछ अन्य राज्य सरकारों ने प्रावधान किया। कैशलैस इलाज की सुविधा सभी बीमारियों के लिए लागू की जाए। मैडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रति माह किया जाए। फैमिली पेंशनर के लिए भी एलटीसी का प्रावधान किया जाए। धरने में भल्ले राम बूरा, विक्रम सिंह, धर्मपाल यादव, बलबीर, मजोका, इंदर सिंह मेहरा आदि ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारी धरने में शामिल हुए।

मूर्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें