संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। जमीन बंटवारे के विवाद में रिटायर्ड कैप्टन को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पटौदी पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड कैप्टन एस. राम यादव ने बताया कि 6 मार्च को वह अपने खेत पर काम कर रहे थे। करीब 9 बजे रामबाबू व उसकी पत्नी निर्मला देवी खेत में आ गए और उनसे गाली गलौज करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने रिटायर्ड कैप्टन के गुप्तांग पर भी कई वार किए और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उनका जमीन बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है जिसके कारण आरोपी उससे रंजिश रखे हुए है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।