गुरुग्राम। बेरी वाले बाग में बने कूड़ा घर से परेशान लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कूड़ा घर को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित करने की मांग की गई है। राजीव कॉलोनी, शांति नगर, शिवाजी नगर, ओम नगर, राज नगर और हंस एन्क्लेव सहित कई कॉलोनियों के निवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं। लगभग दो लाख की आबादी पर महामारी फैलने का खतरा है। कूड़ा वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग की है। संवाद