फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिग्नेचर सलोरा सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से डरे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने बिल्डिंग के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री नहीं लगाने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 107 स्थित सिग्नेचर सलोरा सोसाइटी में बुधवार की रात करीब आठ बजे सी टावर में प्लास्टर गिर गया। जहां प्लास्टर गिरा वह जगह बच्चों के साइकिल स्टैंड की है। गनीमत रही कि वहां उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। प्लास्टर गिरने की सूचना के बाद रात के वक्त सोसाइटी के कई लोग एकत्र हो गए। सोसाइटी के निवासी संतोष माथुर ने बताया कि सोसाइटी की बिल्डिंग के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री नहीं प्रयोग में लाई गई। बिल्डर प्रबंधन ने रखरखाव का कार्य सही तरीके से नहीं किया। जहां प्लास्टर गिरा है, वहां आम तौर पर बच्चे होते हैं। रात का वक्त होने के कारण कोई वहां नहीं था। बिल्डर प्रबंधन की शिकायत वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से करेंगे। पहले भी कई मुद्दों पर वे शिकायत कर चुके हैं। सोसाइटी के निवासी वजीर वर्मा ने बताया कि सोसाइटी में करीब 1200 परिवार रहते हैं। छह महीने पहले बिल्डर ने आंशिक रखरखाव का कार्य आरडब्ल्यूए को दिया है। यहां सुरक्षा संबंधित दिक्कतें भी हैं। इसी सोसाइटी में पिछले दिनों नौ वर्षीय बच्ची की हत्या एक किशाेर द्वारा किए जाने का मामला सामने आया था। सोसाइटी के लोगों के अनुसार यहां सीसीटीवी कैमरे खराब और पुरानी तकनीक के हैं। बिल्डिंग मजबूत नहीं है तभी प्लास्टर गिर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें