फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चिनटेल्स के निवासी तय करेंगे आगे की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बी और सी टावर रहने के लिए सुरक्षित घोषित होन के बाद बदली हैं स्थितियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के दो टावर बी और सी को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद अब चिनटेल्स के निवासी वहां आम सभा की बैठक करने जा रहे हैं। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। अभी तक पांच टावरें असुरक्षित घोषित की गई हैं इसको लेकर यहां के निवासी बेहद आशंकित थे। दो टावरों के सुरक्षित माने जाने के बाद निवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


10 फरवरी 2022 को सोसाइटी के डी टावर में हादसा होने के बाद प्रशासन ने जांच समिति गठित की थी। इस समिति ने आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट के आधार पर डी टावर को रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया था। बाद में अन्य टावरों की भी आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। इसमें टावर ई, एफ जी और एच को भी रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया। इनके फ्लैट मालिकों को फ्लैट खाली करने के लिए कह दिया गया। बिल्डर ने इन फ्लैट मालिकों को पहले दो विकल्प दिए थे। एक फ्लैट के बदले फ्लैट बनाकर देने का। दूसरा पैसे लेने का। अब फ्लैट के बदले फ्लैट बना कर देने का विकल्प वापस ले लिया गया है। हाल ही में प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बी और सी टावर रहने के लिए सुरक्षित हैं। ए टावर को भी पहले सुरक्षित माना था। हालांकि सुरक्षित बताए टावरों में क्लोराइड के चलते जंग लगने और इनके नियमित रखरखाव के साथ प्रत्येक वर्ष जनवरी में ऑडिट कराए जाने की भी बात कही। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश हुड्डा कहते हैं कि सभी निवासियों के साथ सप्ताह के अंत में एक बैठक बुलाई गई है। उसमें ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें