फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 10 साल से मतदान केंद्र की मांग कर रहे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट के निवासी पिछले करीब 10 वर्षों से अपनी सोसाइटी के पास मतदान केंद्र बनाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन को कई बार पत्र लिखे गए, पर उनकी मांग पूरी नहीं हुई। वर्तमान में उन्हें वोट डालने के लिए रामपुरा या शिकोहपुर गांव के स्कूलों तक जाना पड़ता है। ये केंद्र सोसाइटी से 4 से 5 किलोमीटर दूर हैं। इस दूरी से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को मतदान में परेशानी होती है। कुछ लोग तो मताधिकार का प्रयोग भी नहीं कर पाते। सीनियर सिटीजन फेडरेशन के अध्यक्ष एस.एल. सिंगला ने बताया कि पिछले चुनावों से पहले तत्कालीन एसडीएम मानेसर दर्शन यादव ने सोसाइटी का दौरा किया। उन्होंने यदुवंशी स्कूल को उपयुक्त पाया। एसडीएम ने आगामी चुनावों में केंद्र बनाने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें