फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएनजी लाइन के लिए विधाायक से मिले सेक्टरों के प्रतिनिधी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-45 और 12 सेक्टरों की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा से मुलाकात कर पीएनजी लाइन शीघ्र बिछाए जाने की मांग की। सेक्टर-45 के आरडब्ल्यूए महासचिव पुनीत पाहवा ने बताया कि कई सालों से इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। हरियाणा सिटी गैस को लोगों की सूची भी सौंपी हैं, जो पीएनजी कनेक्शन लेना चाहते हैं। एलपीजी संकट के बीच पीएनजी लाइन की जरूरत ज्यादा महसूस हो रही है। विधायक मुकेश शर्मा ने हरियाणा सिटी गैस के उच्चाधिकारियों से बात कर पीएनजी लाइन प्राथमिकता के आधार पर सेक्टर-45 में बिछाए जाने के लिए कहा और लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके यहां पीएनजी का काम जल्द शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें