फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एलपीजी से जुड़ी समस्या की शिकायत 0124-2868930 पर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम (संवाद)।
विज्ञापन

सहायक खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (एएफएससी) सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप से सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 0124-2868930 नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिले की 58 गैस एजेंसियों के पास इस समय 10,378 एलपीजी सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। एएफएससी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहों पर ध्यान न दें। उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशन में विभाग की ओर से एलपीजी वितरण प्रणाली की रोजाना समीक्षा की जा रही है, ताकि हर क्षेत्र में समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। शिकायतों के समाधान के लिए लघु सचिवालय में एलपीजी कंट्रोल रूम सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें