फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग व राष्ट्रभक्ति को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार की देर शाम नगरपरिषद पटौदी जाटौली मंडी स्थित जाटौली के पृथ्वीराज चौहान सामुदायिक भवन में राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं बाद में वार्ड 2 से शोभा यात्रा प्रारंभ कर मुख्य बाजारों से होते हुए बाबा हरदेवा मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन हुआ एवं महाराणा प्रताप के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं, शोभा यात्रा में आसपास के सैंकड़ो गांवों से लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग व राष्ट्रभक्ति को याद किया एवं कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नही,बल्कि भारतीय अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक थे। विभिन्न वक्ताओं ने युवाओं से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमेन प्रवीण ठाकरिया, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र चौहान, जिला सचिव किसान मोर्चा कर्मवीर यादव, पार्षद कृष्ण कुमार, श्रीपाल चौहान, पूर्व बैंक मैनेजर सतपाल चौहान, पार्षद रवि चौहान, पूर्व थानेदार रविंद्र चौहान, सुरेन्द्र गर्ग, जिला पार्षद यशपाल सहित काफी संख्या विभिन्न समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें