फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-81 से 95 में धूल और मलबे से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-81 से 95 तक की मुख्य सड़कों पर जमा मिट्टी और मलबे को हटाने का निर्णय लिया है। इस कार्य पर लगभग 46.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।योजना के तहत, सड़कों के किनारे जमा मिट्टी, धूल और निर्माण मलबे को हटाया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और धूल प्रदूषण में कमी आएगी। जीएमडीए के अनुसार, यह कार्य 12 महीनों के दौरान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। न्यू गुरुग्राम के इन सेक्टरों में तेजी से बढ़ रहे शहरी विकास और निर्माण गतिविधियों के कारण सड़कों पर मिट्टी और मलबा जमा होने की समस्या लगातार सामने आ रही है। जीएमडीए की प्रवक्ता के अनुसार, 12 महीने तय ठेकेदार मिट्टी और मलबा हटाना होगा। इस दौरान सेक्टर-81, 82, 83, 84, 85, 86, 90, 91, 92, 93, 94 और 95 की प्रमुख सड़कों पर ध्यान दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें