फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्रमिकों को राहत, एजेंसियों पर 5 किलो के छोटे एफटीएल सिलिंडर उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। पटौदी में करीब एक महीने से प्रवासी श्रमिकों को गैस की कमी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हालात ऐसे हो गए थे कि मजबूरी में उन्हें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा था जो महंगा और असुविधाजनक भी था। अब श्रमिकों को राहत देने के लिए गैस एजेंसियों पर 5 किलो के छोटे एफटीएल सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे उन्हें खाना बनाने में आसानी होगी और खर्च भी कम आएगा। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में करीब 35 छोटे सिलिंडर गैस एजेंसी पर पहुंचे हैं। पटौदी इंडेन गैस एजेंसी के संचालक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि श्रमिक आधार कार्ड की फोटो कॉपी देकर यह 5 किलो का गैस कनेक्शन ले सकते हैं। इसकी कीमत गैस सहित करीब 1563 से 1600 रुपये रखी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जब सिलिंडर में गैस खत्म हो जाएगी, तो उसे दोबारा भरवाने के लिए करीब 600 रुपये खर्च करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें