फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू उत्पादों के निर्माण व भंडारण की हो नियमित निगरानी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) की जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित मानकों की पालना सुनिश्चित करने व जनजागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों में तंबाकू सेवन की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले में तंबाकू उत्पादों के निर्माण, भंडारण, आपूर्ति एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि तंबाकू उत्पादों की पैकेजिंग पर निर्धारित मानकों के अनुरूप 85 प्रतिशत चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी अंकित हो। संबंधित विभाग संयुक्त रूप से नियमित निरीक्षण कर नियमों की पालना सुनिश्चित करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें