फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 31 अगस्त तक करा सकेंगे मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के किसान अब मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 अगस्त तक अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण करा सकेंगे। पोर्टल पर 25 अगस्त तक पंजीकरण कराया जा सकता था, लेकिन राज्य सरकार पोर्टल पर इसकी अंतिम तिथि बढ़ा दी। उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक इस पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं कराया है, उनको सरकार ने एक मौका और दिया है। किसान अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर करा सकते हैं। वह ऑनलाइन या फिर नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 16800 किसान अपनी फसल का पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें