गुरुग्राम। जिला स्तरीय युवा महोत्सव 6 व 7 नवंबर को सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। युवाओं की कला, प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां किसी भी राजकीय आईटीआई में 5 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को पंजीकरण के साथ आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाते की प्रति जमा करवाना अनिवार्य है। रविन्द्र कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि जिला स्तर पर विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। संवाद