गुरुग्राम। जिले के किसान खरीफ फसलों को बेचने के लिए ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर 25 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। फसलों को जोखिममुक्त बनाने के लिए किसानों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। जिला के उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि सरकार की ओर से पंजीकरण कराने वाले किसानों की फसल ही खरीदी जाएगी इसलिए सभी किसान अपने आप को ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर अंतिम तिथि से पहले पंजीकृत करें। किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या फिर ऑनलाइन माध्यम से fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण संबंधी किसी प्रकार की समस्या आने पर किसान अपने नजदीकी सीएससी केंद्र या कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।