अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर- 29 थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर दो दोस्तों में विवाद हो गया। एक ने बीयर लाने से मना कर दिया तो दूसरे ने उसके सिर पर बोतल फोड़ दी। घायल के बयान पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अशोक विहार फेज दो में रहने वाले रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त प्रशांत है। 18 अगस्त की रात को उसे सेक्टर-29 की वाइन शाप पर बुलाया। जब वह पहुंचा तो देखा प्रशांत नशे में था। प्रशांत ने उससे बीयर लाने सी बात कही। जिस पर उसने मना कर दिया। प्रशांत ने बीयर की बोतल उसके सिर पर फोड़ दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।