गुरुग्राम। एंबियंस मॉल स्थित आईस्केट में 2025-26 आइस हॉकी सीजन-3 के तहत रेफरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। एक से पांच दिसंबर तक आयोजित हुए प्रशिक्षण शिविर में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के करीब 20 युवाओं ने हंगरी देश के अनुभवी आइस हॉकी प्रोफेशनल पीटर गेबेई के मार्गदर्शन में उन्नत रेफरी का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण शिविर में आगामी डेवलपमेंटल लीग्स के लिए तकनीकी प्रशासन और ऑफिशिएटिंग मानकों के बारे में बताया। संवाद