फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट: कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ने का कारण गर्मी, जैसे-जैसे बढ़ता है पारा वैसे-वैसे होने लगते हैं खूंखार

Thu, 27 Apr 2023 10:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

नागरिक अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी वैसे-वैसे कुत्तों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। इस दौरान कुत्ते अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक खूंखार हो जाते हैं।
विज्ञापन
कुत्तों का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों चिलचिलाती धूप और गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में कुत्ता काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। पारा बढ़ने का असर कुत्तों पर भी होने लगा है। गर्मी से परेशान कुत्ते भी खूंखार होकर लोगों पर हमला करने लगे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, गुरुग्राम सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में ही रोजाना 90 से 95 मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। राहत की बात यह है कि वर्तमान समय में नागरिक अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अन्यथा मरीजों को भटकना पड़ता।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी वैसे-वैसे कुत्तों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। इस दौरान कुत्ते अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक खूंखार हो जाते हैं। फरवरी-मार्च जहां एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या प्रतिदिन 50-60 के आसपास थी। जो अप्रैल-मई में बढ़कर 90-95 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें