फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

Fri, 12 Sep 2025 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछोर थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची स्वस्थ है लेकिन मां में खून की कमी के कारण अभी अस्पताल में भर्ती है। जच्चा बच्चा दोनों अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दो माह पहले पीड़िता के भाई की शिकायत पर बिछोर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। इस समय पीड़ित युवती सात माह की गर्भवती थी। मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने युवती को पुन्हाना के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां खून की कमी होने के कारण महिला चिकित्सकों ने उसे मांडीखेड़ा के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित युवती ने यहां एक बच्ची को जन्म दिया जो पूरी तरह स्वस्थ है। महिला चिकित्सक के मुताबिक महिला में पांच ग्राम खून था, जिसमें प्रसव करना कठिन कार्य था इसके लिए उसे मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें