फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अश्लील वीडियो बनाकर किया महिला के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर किया महिला के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन

नूंह। सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी गांव के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर करीब एक साल से महिला को परेशान कर रहा था। रविवार को अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। नूंह के एक गांव में बीते 18 नवंबर को आरोपी ने घर में घुसकर चार बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया था और महिला के परिजनों के आने पर आरोपी वहां से भाग गया था। उसका मोबाइल घटनास्थल पर ही रह गया था। मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पड़ोस के गांव के रहने वाले दिलशाद ने एक वर्ष पहले उनकी अश्लील वीडियो बना ली थी। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें