फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबूत व गवाह के अभाव में दुष्कर्म के आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पॉक्सो एक्ट के मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भावना जैन की अदालत ने गवाहों के मुकरने पर आरोपियों को बरी कर दिया। आरोपियों के अधिवक्ता अरुण शर्मा के अनुसार 17 मार्च 2021 को पालम विहार क्षेत्र की एक महिला ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसके ही पड़ोस में रहने वाले भूपेंद्र ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इस गलत काम में उसकी मां ने भी साथ दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला अदालत में चला, लेकिन सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में जो गवाह पेश किए, वे मुकर गए। जिस पर अदालत ने दोनों आरोपियों को सबूतों व गवाहों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें