फर्रुखनगर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर की 12वीं की छात्रा आस्था ने एक डांस रियलिटी शो का खिताब अपने नाम किया है। चंडीगढ़ में आयोजित रियलिटी शो किसमें कितना दम का खिताब जीतकर फर्रुखनगर पहुंचने पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने आंबेडकर जयंती समारोह में छात्रा को सम्मानित कर हौंसला बढ़ाया। उन्होंने बेटी आस्था को बधाई देने के साथ कहा कि जब भी उनके लायक कोई भी काम हो तो वे मदद करने में पीछे नहीं हटेंगे। आस्था ने रयात-बाहरा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हुए शोलो डांस में खिताब प्राप्त किया है। संवाद