फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बयान से पलटे राव इंद्रजीत, प्रशासन पर मढ़ा दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा जिला प्रशासन दिखा लापरवाह, सरकार ने बदले अधिकारी
विज्ञापन

नूंह शोभा यात्रा में हथियार लेकर जाने पर हिंदुओं की निंदा कर ट्रोल हो चुके हैं मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के शिलान्यास के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री नूंह हिंसा पर बात करते हुए अपने पुराने बयान से पलट गए। मंत्री ने कहा कि नूंह हिंसा में जिला प्रशासन की लापरवाही रही। राज्य सरकार ने अब प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। राव पहले बयान देकर शोभा यात्रा में हथियार बंद हिंदुओं पर सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने पूछा था कि शोभा यात्रा में हथियार लेकर कौन जाता है।
पटौदी में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नूंह घटना में जारी जांच में दोषियों का पता चल जाएगा। राव ने कहा कि आज हिंसा के लिए पूरे देश में जाने जा रहे नूंह में ही दोनों संप्रदाय के लोग अमन चैन से रहते आए हैं। अब ऐसी क्या वजह हो गई कि तनाव पैदा हो गया। इसकी भी जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना से केवल मेवात-गुरुग्राम का नुकसान नहीं हुआ। यह पूरे देश की हानि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने अफसरों को हटायाएक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नूंह के नल्हड में शोभा यात्रा के लिए जिला उपायुक्त ने पहले अनुमति दी। फिर उनका फर्ज बनता है कि शोभा यात्रा के दिन जिले में उपस्थित रहें। उन्होंने ऐसा नहीं किया। उधर, पुलिस अधीक्षक (एसपी) लंबी छुट्टी लेकर इस घटना से पहले ही चले गए। सोशल मीडिया पर इस यात्रा को लेकर कई तरह की बातें वायरल थी। ऐसे में अफसरशाही को ऐसे समय में जिले में मौजूद रहना चाहिए था। ऐसे में सरकार ने ऐसे अफसरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जिले से हटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें