फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जल संकट से जूझ रहे हैं रामप्रस्था सिटी वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-37 डी स्थित रामप्रस्था सिटी के निवासियों ने जीएमडीए, उपायुक्त समेत सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर सोसाइटी में पानी की समस्या का हल कराने की मांग की है। सोसाइटी के द ब्यू, आर्टियम, द एज और कॉमर्शियल हब की ओर से लिखे इस पत्र में बताया गया है कि सोसाइटी के लिए जीएमडीए की ओर से 2200 केएलडी (किलोलीटर पर डे) पानी स्वीकृत है लेकिन लंबे समय से उन्हें 750 केएलडी पानी ही मिल रहा है। कई बार पाइपलाइन टूटने या लीकेज की बात बताकर यह पानी भी लोगों को उपलब्ध नहीं कराया जाता है। टैंकर से पानी आ रहे हैं और यह स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। इस सोसाइटी में करीब 2000 परिवार रह रहे हैं। जीएमडीए के नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति के लिए जीएमडीए को प्रतिदिन 150 लीटर पानी उपलब्ध कराना चाहिए मगर मौजूदा स्थिति में ऐसे टैंकरों के पानी मंगाने पड़ रहे हैं, जिनकी गुणवत्ता पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें