फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानुजन की विरासत देश के वैज्ञानिक भविष्य की मजबूत नींव : विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

एसजीटी यूनिवर्सिटी में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसका सफल समापन हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश से आए विद्वानों ने कहा कि रामानुजन की विरासत आज भी नई पीढ़ी के वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मेलन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज और शिक्षा संस्कृति न्यास के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें गणित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और बताया गया कि रामानुजन के शोध का उपयोग आज भी डेटा साइंस और आधुनिक तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में हो रहा है। कार्यक्रम में देश के कई विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर और शोधार्थियों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। सम्मेलन का संचालन प्रो. अशोक कुमार अग्रवाल ने किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षाविदों की भागीदारी रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें