फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रामानुजन रिसर्च सेंटर का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एसजीटी यूनिवर्सिटी में गणितीय शोध, नवाचार और विद्यार्थियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए रामानुजन रिसर्च सेंटर (आरआरसी) का शुभारंभ किया गया। गणित विभाग, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सहयोग से शुरू किए गए केंद्र का उद्देश्य गणित में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण और शोध के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षाविद, विशेषज्ञ, शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए। आरआरसी की निदेशक डॉ. अनिता शर्मा ने केंद्र की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा की शुरुआती स्तर पर पहचान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में 25 से अधिक विद्यालयों के प्राचार्य व निदेशक, शोधार्थी और विभिन्न सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें