गुरुग्राम। प्रवासी एकता मंच 1 दिसंबर को अपैरल हाउस में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाएगा। इसमें सांसद मनोज तिवारी और जनार्दन सिंह सिगरीवाल विशेष रूप से शामिल होंगे। मंच अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन में भोजपुरी कलाकार प्रस्तुति देंगे। केंद्र और हरियाणा सरकार के मंत्रियों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। ब्यूरो