फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजस्थान के युवक को बदमाशों ने मारी गोली, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजस्थान से गुरुग्राम के क्लब में मौज मस्ती करने आए युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक की जांघ के आर-पार हो गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। राजस्थान के राजगढ़ का 26 वर्षीय मोहित अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर एमजी रोड के डीटी सिटी सेंटर के मोजो क्लब में मौज मस्ती करने आया था। जहां मामूली बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद मोहित जैसे ही क्लब से बाहर निकला तो एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के निकट तीन-चार बदमाशों ने मोहित व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान के अनुसार मोहित पर बदमाशों में से एक ने पिस्टल से फायर किया और मौके से फरार हो गए। गोली से घायल हुए मोहित को दोस्तों ने आनन-फानन में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया ।
विज्ञापन


एमजी रोड पुलिस चौकी इंचार्ज सुरजीत ने कहा कि पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें