मानेसर। नगर निगम ने सेक्टर-86 स्थित अंसल हाइट्स में लोगों को पर्यावरण बचाने और कचरा कम करने के लिए जागरूक किया गया। यहां आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों ने पुरानी बेडशीट और पर्दों से कपड़े के थैले तैयार किए। इन्हें लोगों के बीच बांटा गया, ताकि प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कम किया जा सके। साथ ही सोसाइटी में कपड़े दान करने के लिए बॉक्स लगाए गए। प्लास्टिक बैग और दूसरी काम आने वाली चीजों को इकट्ठा करने की व्यवस्था भी की गई। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर सोसाइटी में कचरा प्रबंधन, चार डिब्बों में कचरा अलग-अलग डालने और वायु प्रदूषण कम करने के बारे में भी जागरूक किया गया। संवाद